क्रिकेट

युवाओं का हौसला बुलंद करने कश्मीर पहुंचे कर्नल धोनी

चिनार कॉर्प्‍स ने बच्चो के साथ धोनी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी एपीएस के उत्साही बच्चों से बातचीत करते हुए।
2 min read
Nov 25, 2017
Kashmir,Army,Indian cricketer,Mahendra Singh Dhoni,Dhoni international career,

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी रोज़ कुछ न कुछ नया करते रहते है। कभी धोनी अपने वायरल वीडियो से अपने फैंस का मनोरंजन करते है तो कभी खुद ही कुछ अलग कर बैठते है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को श्रीनगर के एक स्कूल में धोनी ने किया। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल महिंद्रा सिंह धोनी ने अचानक स्कूल पहुंचकर बच्चो का दिल जीत लिया। धोनी ने स्कूल के बच्चो के साथ वक्‍त बिताया।

चिनार कॉर्प्‍स ने दी जानकारी
धोनी जो भी करते है अपने अंदाज़ में करते है, शायद इसी लिए चुप चाप मीडिया और पत्रकारों से छिपा कर धोनी श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्‍कूल पहुंचे। धोनी के आने की खबर गुप्त राखी गई थी बहुत काम लोगो को इसका पता था। धोनी आर्मी स्कूल में है इस बात की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्‍स ने ट्वीट कर दी। चिनार कॉर्प्‍स ने बच्चो के साथ महिन्द्र सिंह धोनी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी एपीएस के उत्साही बच्चों से बातचीत करते हुए। उन्होंने बच्चो को खेल और पढ़ाई की ओर ज्यादा ध्यान देने के लिए जोर दिया।

ख़राब फॉर्म के चलते विवाद में
हालही में धोनी अपने ख़राब फॉर्म के चलते पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर भी रहे है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम में धोनी की जगह पर सवाल उठाए थे। उस वक़्त धोनी के समर्थन में कप्तान कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्या कोच रवि शास्त्री आये थे। शास्‍त्री ने धोनी का बचाव करते हुए कहा धोनी अपनी कप्तानी में दो बार के भारत को विश्व कप जीता चुके है। उन पर ऊँगली उठाने से पहले लोगो को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। वहीं कप्तान कोहली ने कहा था कि धोनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है उनका अनुभव टीम के काम आता है।

फिलहाल धोनी ब्रेक पर हैं।
भारत अभी श्रीलंका के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। धोनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके है और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते है। टेस्ट सीरीज के बाद 10 दिसंबर से भारत श्रीलंका से 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगा। धोनी वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा है

Published on:
25 Nov 2017 04:02 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह