11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रगान के दौरान सेल्फी लेने वाले छात्रों पर केस दर्ज

कार्यक्रम में राज्यपाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे...

2 min read
Google source verification
jammu kashmir

jammu kashmir

नई दिल्ली | देश में राष्ट्रगन के अपमान का एक और मामला सामने आया है। मामला जम्मू-कश्मीर की एक युनिवर्सिटी में चल रहे एक कार्यक्रम का है। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होन लगा। मामले के तूल पकड़ने के बाद दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन समारोह था। इसमें समारोह में राज्य के गवर्नर एनएन वोहरा, राजौरी के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और यूनिवर्सिटी के उपकुलपति भी मौजूद थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं जबकि कुछ छात्र अपनी सीटों पर बैठकर सेल्फी खींचने में लगे हुए हैं। वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लाेगों ने इसे दुर्भायपूर्ण बताते हुए ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसी मांग करने वालों में स्थाानीय निवासी भी थे। उनका आरोप है कि ऐसा जान-बूझकर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रगान को लेकर आदेश जारी कर चुका है फिर भी उसका अपमान करना गलत है। इस तरह से यूनिवर्सिटी का नाम भी खराब होता है।
तस्वीरों में राज्यपाल सहित अन्य लोग इस दौरान खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले भी हुआ था ऐसा मामला
बता दें कि कुछ समय पहले राज्य के किश्तवाड़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इसमें राष्ट्रगान के दौरान एक अधिकारी खड़ा नहीं हुआ था। जब छात्रों ने इस बात का विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। जानकारी के अनुसार एक समारोह के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अपने अंगरक्षकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब वे कार्यक्रम में प्रवेश कर रहे थे तो उस समय राष्ट्रगान बज रहा था। लेकिन असिस्टेंट कमिश्नर इस पर भी रुके नहीं और अपनी जगह पर बैठ गए।

विराट कोहली भी कर चुके है ऐसा...
बता दें, इससे पहले विराट कोहली भी कुछ ऐसा ही कर चुके हैं। एक वीडियो वायलर हुआ था जिसमें वे राष्ट्रगान का अपमान करते नजर आए थे। कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले राष्ट्रगान चल रहा था। टीम के सारे मेंबद मौजूद थे। वीडियो में इस दौरान विराट कुछ चबाते हुए नजर आए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग