क्रिकेट

ओवल में अंग्रेजों को हराने के बाद टीम इंडिया से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मांगी माफी, जानें पूरी वजह

पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पास शब्द नहीं है…क्या शानदार जीत है!
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2025, 6:42 PM IST
Feature image
Team India की जीत पर शशि थरूर ने दी बधाई (Photo-IANS)

ind vs eng test series 2025: भारत ने 'ओवल' में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। पांचवा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। पांचवे टेस्ट मैच में जीत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीम इंडिया की तारीफ की। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने टीम इंडिया से माफी भी मांगी है। रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद शशि थरूर ने तेज गेदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की।

जीत के बाद टीम इंडिया की तारीफ

पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पास शब्द नहीं है…क्या शानदार जीत है! इंग्लैंड के खिलाफ जीतने पर टीम इंडिया के लिए बेहद उत्साहित हूं। 

थरूर ने मानी गलती

एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी। उन्होंने लिखा- मुझे खेद है कि मैंने कल परिणाम के बारे में थोड़ा संदेह व्यक्त किया था। लेकिन मोहम्मद सिराज ने कभी विश्वास करना नहीं छोड़ा! हमारे नायकों को शाबाश।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इससे पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए मैच की संभावनाओं को लेकर लिखा था। उन्होंने लिखा- इस सीरीज के दौरान मुझे कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी महसूस हुई उतनी कभी नहीं हुई। उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और उनकी शानदार बल्लेबाज़ी, शायद कुछ और ही नतीजा देती। क्या उन्हें संन्यास से बाहर निकालने के लिए बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी ज़रूरत है!

6 रन से जीती टीम इंडिया 

बता दें कि सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। आखिरी मैच में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच भी मिला। 

2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 336 रन से जीत हासिल की। फिर सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज की। चौथा टेस्ट मैच ड्रा रहा और पांचवे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। इस तरह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। 

Updated on:
4 Aug 2025, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण