
भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा(Photo Credit - ICC @X)
WTC Points Table 2025-27: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। लिहाजा इसका जबरदस्त फायदा इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ है। दरअसल, अब वह इंग्लैंड को पछाड़ कर अब तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है।
मौजूदा डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत ने अब तक कुल 5 मैच खेले है, जिसमें उसे दो मुकाबलों में जीत हांसिल हुई है, जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। इस तरह देखा जाए तो भारत 46.67 पीसीटी के साथ एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं इंग्लैंड ने कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो मुकाबलों में जीत और 2 मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी और एक मैच ड्रॉ रहा। इस तरह इंग्लैंड 43.33 पीसीटी के साथ एक स्थान फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
WTC Points Table 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं और उसे सभी मुकाबलों में जीत हांसिल हुई है, लिहाजा 100.00 पीसीटी के साथ वह शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 66.67 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर विराजमान है।
इसके अलावा WTC Points Table 2025-27 में अब तक बांग्लादेश 2 मैच में खेले हैं, जिसमें उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इस तरह बांग्लादेश 16.67 पीसीटी के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 3 टेस्ट मैच में कोई जीत हांसिल नहीं कर सकी, लिहाज वह छठे स्थान पर है।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी दिन इंग्लैंड को 6 रन के मामूली अंतर से हराया। आखिरी टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर भारत ने ना सिर्फ टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी की, बल्कि WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27 में एक स्थान की छलांग लगाकर अपनी स्थिति में सुधार किया है।
Updated on:
4 Aug 2025, 8:54 PM IST
Published on:
4 Aug 2025, 5:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.