क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने बल्ले से फिर दिखाया कमाल, इंग्लैंड में टीम के लिए ठोका दूसरा शतक

Tilak Varma: तिलक वर्मा काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में हैम्पशायर की तरफ से बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
2 min read
Jul 25, 2025
Tilak Varma
Tilak Varma (Photo Credit - Hampshire Cricket @X)

Tilak Varma 2nd century in County Championship Division One: एक तरफ जहां शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है तो दूसरी तरफ कई भारतीय युवा सितारे उन्हीं की सरजमीं पर रेड बॉल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लिस्ट में हैदराबाद के धाकड़ खिलाड़ी तिलक वर्मा प्रमुख हैं, जो कि इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में हैम्पशायर की तरफ से बल्ले से धमाल मचा रहे हैं।

नॉटिंघमशायर के खिलाफ ठोका शतक

नॉटिंघमशायर ने पहली पारी के स्कोर 578/8d के जवाब में हैम्पशायर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में उनकी पारी लड़खड़ा गई। समाचार लिखे जाने तक हैम्पशायर ने चौथे दिन पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 382 रन बना लिए थे, इसमें भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का शानदार शतक भी शामिल हैं। तिलक वर्मा ने 256 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 2 छक्के संग 112 रन बनाए।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में बल्ले का कमाल दिखाया हो। इससे पहले उन्होंने वॉस्टरशायर के खिलाफ 56 और 47 रन की पारी खेली थी, जबकि एसेक्स के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। तिलक वर्मा ने एसेक्स के खिलाफ 241 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 3 छक्के संग शानदार 100 रन बनाए।

टीम इंडिया का खटखटाया दरवाजा

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जिसमें तेजतर्रार पारी खेलने के साथ ही लंबे प्रारूप के लिए तकनीकी तौर पर सक्षम हो। साई सुदर्शन, करुण नायर जैसे कई युवा खिलाड़ियों को मौके मिले हैं, लेकिन अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली सरीखे भारतीय टीम प्रबंधन की अपेक्षाओं पर कोई भी खरा उतर नहीं सका है। ऐसे में तिलक वर्मा ने कांउटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा ठोका है।

Updated on:
25 Jul 2025 04:34 pm
Published on:
25 Jul 2025 04:34 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच