क्रिकेट

CPL 2025: एंड्रीस गौस ने 85* रन की धमाकेदार पारी खेल फाल्कन्स को दिलाई चौथी जीत, रॉयल्स को अब भी खाता खुलने का इंतजार

CPL 2025 Highlights: कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शनिवार को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। रॉयल्‍स के ब्रैंडन किंग 98 जहां शतक से चूक गए तो वहीं फाल्‍कन्‍स के लिए एंड्रीस गौस ने नाबाद 85 रनों की पारी खेलते हुए जीत दिलाई।
2 min read
Sep 06, 2025
CPL 2025 Highlights
फाल्‍कन्‍स के सलामी बल्‍लेबाज एंड्रीस गौस। (फोटो सोर्स: IANS)

CPL 2025 Highlights: एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने शनिवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) का 22वां मैच अपने नाम किया। इस टीम ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। ये फाल्‍कन्‍स की टूर्नामेंट में चौथी जीत है, जबकि रॉयल्‍स अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। रॉयल्‍स के लिए ब्रैंडन किंग ने 65 गेंदों पर 7 छक्‍के और 6 चौके की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेलते हुए स्‍कोर को 187 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में फाल्‍कन्‍स ने एंड्रीस गौस की 53 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से नाबाद 85 रनों की तूफानी की बदौलत आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की।

रॉयल्स को मिली शानदार शुरुआत

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने चार विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। क्विंटन डी कॉक ने ब्रैंडन किंग के साथ 11.2 ओवरों में 91 रन जोड़े। क्विंटन 28 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से ब्रैंडन किंग ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ब्रैंडन किंग 65 गेंदों पर बनाए नाबाद 98 रन

रदरफोर्ड ने 17 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। ब्रैंडन किंग रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 65 गेंदों में सात छक्कों और छह चौकों के साथ नाबाद 98 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से सलमान इरशाद ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि ओबेड मैककॉय को एक विकेट हाथ लगा।

जंगू ने गौस दिलाई शानदार शुरुआत

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। अमीर जंगू ने एंड्रीस गौस के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। आमिर 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में करीमा गोर (1) भी चलते बने। टीम 46 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से एंड्रीस गौस ने केविन विकहैम के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़ते हुए फाल्कन्स को संभाला।

आखिरी ओवर में थी 12 रन की दरकार

केविन ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। टीम को अंतिम ओवर में 12 रन की दरकार थी। रदरफोर्ड ने इस ओवर में तीन वाइड फेंकी, लेकिन पांचवीं गेंद पर वसीम को आउट करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम गेंद पर शमर स्प्रिंगर ने दो रनों के लिए दौड़ लगाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। वहीं, एंड्रीस गौस 53 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से नाबाद 85 रनों की तूफानी पारी खेली।

फाल्कन्स 9 में से 4 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर

विपक्षी खेमे से डेनियल सैम्स ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि रेमन सिमंड्स और ईथन बॉश को एक-एक विकेट हाथ लगे। फाल्कन्स नौ में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे पायदान पर है, जबकि छह मुकाबलों के बाद अपना खाता तक नहीं खोल पाने वाली बारबाडोस रॉयल्स सबसे अंतिम पायदान पर मौजूद है।

Updated on:
06 Sept 2025 10:24 am
Published on:
06 Sept 2025 10:24 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला