क्रिकेट

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में पहली ट्रांसजेडर की एंट्री, जानें कौन है लड़के से लड़की बनी ये खिलाड़ी

First Transgender International Cricketer Danielle Mcgahey : क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई ट्रांसजेडर महिला अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू करने जा रही है। इस खिलाड़ी का नाम डैनिएल मैकगेही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी इसकी पुष्टि की है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2023, 4:02 PM IST
cricket-history-first-transgender-danielle-mcgahey-in-international-cricket.jpg
अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में पहली ट्रांसजेडर की एंट्री, जानें कौन है लड़के से लड़की बनी ये खिलाड़ी।

First Transgender International Cricketer Danielle Mcgahey : अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई ट्रांसजेडर महिला अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू करने जा रही है। इस खिलाड़ी का नाम डैनिएल मैकगेही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी उनके खेलने की पुष्टि कर दी है। आईसीसी से खेलने को हरी झंडी मिलने के बाद डैनिएल काफी खुश नजर आईं। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर क्रिकेट में बतौर पहली ट्रांसजेडर महिला खेलना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।


दरअसल, डैनिएल मैकगेही मूलरूप से ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। काफी समय पहले ही वह कनाडा जाकर बस गई थीं। अब वह कनाडा की टीम के लिए खेलती हैं। डैनिएल के मैदान पर उतरते ही क्रिकेट में बड़ा बदलाव आने की उम्‍मीद है। बहुत जल्‍द ही वह कनाडाई टीम के लिए पहली ट्रांसजेडर महिला के रूप में इंटरनेशनल डेब्‍यू करती नजर आएंगी।

लड़के से लड़की बनी हैं डैनियल

दरअसल, डैनिएल एक लड़के से लड़की बनी हैं। आईसीसी ने बताया कि डैनिएल मैकगेही मेल टू फीमेल का क्राइटेरिया पूरा कर चुकी हैं। वह 2020 में पुरुष से महिला के रूप में परिवर्तित हुई थीं। कुछ महीने के बाद ही डैनियल मेडिकल ट्रांजिशन के तौर पर 2021 में महिला बन गईं।

यह भी पढ़ें : महामुकाबले से पहले कोहली ने चेताया, बोले- पाकिस्तान की इस ताकत से रहें सावधान

अमेरिका महिला चैंपियनशिप में भी लिया हिस्‍सा

बता दें कि कनाडा टीम ने भी डैनिएल को शामिल कर दुनिया को बड़ा संदेश देने का काम किया है। वह इससे पहले भी कनाडा के लिए क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका महिला चैंपियनशिप के दौरान कनाडा के लिए चार मुकाबले खेले हैं। हालांकि अमेरिका महिला चैंपियनशिप को आईसीसी से अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें : इस स्टार खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट पर आते ही स्कैनर बार-बार बजा रहा था बीप, फिर...

Published on: