4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले कोहली ने चेताया, बोले- पाकिस्तान की इस ताकत से रहें सावधान

Virat Kohli on Pakistani Team : एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने साथी खिलाडि़यों को पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताते हुए सावधान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Sep 2023, 12:06 PM IST

india-vs-pakistan-asia-cup-2023-virat-kohli-says-pakistan-team-big-strength-is-their-bowling.jpg

महामुकाबले से पहले कोहली ने चेताया, बोले- पाकिस्तान की इस ताकत से रहें सावधान।

Virat Kohli on Pakistani Team : एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। दोनों टीमें कल 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के दिग्‍गजों की तरफ से बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में नेपाल को बुरी तहर हराकर इस मुकाबले को खेलने उतर रही है। जबकि टीम इंडिया इस मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी। इससे पहले टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने साथी खिलाडि़यों को पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताते हुए सावधान किया है।


बता दें कि पाकिस्‍तान के खिलाफ अभी तक किंग कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रेकॉर्ड रहा है। कोहली पाकिस्‍तान की कमजोरी और ताकत से भलिभांति परिचित हैं। इसलिए उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले उनकी गेंदबाजी को लेकर अपनी टीम के खिलाड़ियों को अलर्ट कर दिया है। कोहली का कहना है कि पाकिस्तानी गेंदबाज कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

बोले- हमें अपना बेस्‍ट देना ही होगा

रन मशीन विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि पाकिस्‍तान की गेंदबाजी यूनिट बेहद मजबूत है, जो अपना प्रभाव जरूर छोड़ती है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाज किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। इसलिए हम सभी को उनका सामना करने के लिए अपना बेस्‍ट देना ही होगा।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका-पाकिस्‍तान की जीत के बाद जानें एशिया कप की प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

पाकिस्‍तान के खिलाफ कोहली का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि वैसे तो वनडे में विराट कोहली का रेकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं इस साल 50 ओवर प्रारूप में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पिछले 2 साल फॉर्म के लिए जूझ रहे कोहली ने इस साल वनडे में 50 से अधिक के औसत से बल्‍लेबाजी की है।

कोहली ने 9 पारी में 53.38 की ऐवरेज से कुल 427 रन बनाए हैं। इस साल उनके बल्‍ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी निकला है। वहीं वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ उन्‍होंने 13 मैच में 48.73 के औसत से 2 शतक और 2 अर्धशतक के साथ कुल 536 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हुआ तय, जानें कौन से नंबर पर उतरेंगे ईशान किशन