4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हुआ तय, जानें कौन से नंबर पर उतरेंगे ईशान किशन

Asia Cup 2023 3rd Match IND vs PAK : एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच कल 2 सितंबर को खेले जाने वाले मुकाबले में ईशान किशन का खेलना तय है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट ने यह भी तय कर लिया है कि वह कौन से नंबर पर खेलने उतरेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Sep 2023, 11:32 AM IST

india-vs-pakistan-asia-cup-2023-ishan-kishan-set-to-play-in-middle-order.jpg

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हुआ तय, जानें कौन से नंबर पर उतरेंगे ईशान किशन।

Asia Cup 2023 3rd Match India vs Pakistan : एशिया कप 2023 के तहत तीसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच कल 2 सितंबर कैंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ इस महत्‍वपूर्ण महामुकाबले में भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट की वजह से नहीं खेलेंगे। ऐसे में बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम स्‍क्‍वॉड में शामिल ईशान किशन का खेलना तय है। हालांकि ईशान कौन से नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए उतरेंगे, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट ने यह तय कर लिया है कि वह कौन से नंबर पर खेलेंगे।


बता दें कि ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर सलामी बल्‍लेबाज तीनों मैचों में अर्धशतक जड़े थे। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते वह टीम में जगह बचाए रखने में सफल रहे हैं। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव करने के बारे में नहीं सोच रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही करेंगे। वहीं, विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

चौथे या पांचवें नंबर पर उतरेंगे ईशान किशन

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन को चौथे या फिर पांचवें नंबर बल्‍लेबाजी करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान के अलावा नेपाल के विरूद्ध भी ईशान किशन का टीम इंडिया प्लेइंग 11 में स्‍थान पक्‍का है। अपडेट के अनुसार केएल राहुल पहले दो मैचों में भारतीय प्‍लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह ने फिर जिताया हारा हुआ मैच, सुपर ओवर में उड़ाए लगातार 3 छक्‍के

केएल राहुल के टूर्नामेंट से बाहर होने पर टीम से जुड़ेंगे सैमसन

बता दें कि केएल राहुल की चोट को देखते हुए बतौर स्‍टैंडबाई प्‍लेयर के रूप में एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका भेजे गए संजू सैमसन को टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड में शामिल करने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। हालांकि अगर राहुल इस टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :श्रीलंका-पाकिस्‍तान की जीत के बाद जानें एशिया कप की प्‍वाइंट्स टेबल का हाल