
नई दिल्ली । क्रिकेट वैसे तो खेल रोमांच का है लेकिन कई बार दिल की धड़कने बढ़ा देने वाले मैचों के बीच दर्दनाक घटनाएं भी हो जाती हैं और कभी किसी खिलाड़ी का क्रिकेट करियर दांव पर लगा जाती है तो कभी किसी की जान । मैदान पर ही खिलाड़ियों की मौत की खबर क्रिकेट में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठाती है । 2014 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की बाउंसर लगने से जान चली गई थी। यह एक घरेलू मैच था, गेंद लगते ही ह्यूज मैदान पर गिर पड़े थे जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी मृत्यु हो गई। ऐसा ही एक वाकया एक बार फिर मैदान पर देखने को मिला है ।
नेटवेस्ट टी-20 टूर्नामेंट में भी हुआ था हादसा-
हाल में ही इंग्लैंड में चल रहे नेटवेस्ट टी-20 टूर्नामेंट में एक गेंदबाज़ अपनी ही गेंद पर चोटिल हो गया। हालांकि इस खिलाड़ी को ज़्यादा चोट तो नहीं आई, लेकिन जब इसे गेंद लगी थी तो ऐसा लग रहा था की यह गेंदबाज काफी चोटिल हो गया होगा । क्रिकेट के मैदान पर यूं तो बहुत बार खिलाड़ियों को चोट लग चुकी है। कुछ खिलाड़ियों ने तो मैदान पर गेंद लगने से अपनी जान तक गंवा दी है। ऐसे में ऐसे मैच के बीच में किसी को चोट लगने पर सभी काफी गंभीर हो जाते हैं ।ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही फिल ह्यूज के साथ हुआ था । वह 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे कि एबॉट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर वह मैदान पर ही गिर गए। करीब 40 मिनट तक मैदान में ही उनका इलाज किया गया, लेकिन हालत नहीं में कोई सुधार हाने पर एयर एंबुलेंस से उन्हें सेंट विंसेंट अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। अब महाराष्ट्र के स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 24 साल के खिलाड़ी की मौत ने सभी को चितिंत कर दिया है। हालांकि इस बार हादसा क्रिकेट गेंद से नहीं बल्कि खिलाड़ी के दिल का दौरा पड़ने से हुई।
23 दिसंबर की घटना-
दरअसल महाराष्ट्र में यहां स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वैभव केसरकर के रूप में हुई है। घटना 23 दिसंबर की है । खिलाड़ी की देख रेख करने वाले डाक्टर, सत्येन भवसार ने कहा कि उसे (केसरकर) क्रिकेट खेलने के दौरान छाती में दर्द हुआ और उसे हमारे अस्पताल में लाया गया। बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना 23 दिसंबर की है । खिलाड़ी की देख रेख करने वाले डाक्टर, सत्येन भवसार ने कहा कि उसे (केसरकर) क्रिकेट खेलने के दौरान छाती में दर्द हुआ और उसे हमारे अस्पताल में लाया गया। बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।