4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL 2026: Dasun Shanaka ने ठोका सबसे तेज शतक, उड़ाए 12 छक्के, शेन वॉटसन- ग्लेन मैक्सवेल के क्लब में भी हुए शामिल

Dasun Shanaka Fastest CPL Century: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 25 मुकाबले में श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ दिया है। साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 100 विकेट के साथ शतक जड़ने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Google source verification
Dasun Shanaka 2000 T20I runs, West Indies vs Sri Lanka 2026 Sabina Park,

Dasun Shanaka: पूर्व श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका (Photo - ESPN)

Fastest Century in CPL History: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में दासुन शनाका ने 121 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 12 छक्के लगाए। 281 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दासुन शनाका ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। उनका यह शतक लीग इतिहास का सबसे तेज शतक था। शनाका ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों में 2018 में यह कारनामा किया था, जबकि 2025 में शिमरन हेटमायर और टिम साइफर्ट 40-40 गेदों में यह कारनामा कर चुके हैं।

शनाका ने शतक ठोक किया बड़ा कारनामा

इस शतक के साथ शनाका दुनिया के सिर्फ आठवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में शतक के साथ 100 विकेट भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शेन वॉटसन, रवि बोपारा, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स जैसे ऑलराउंडर शामिल हैं। शनाका को हाल ही में श्रीलंका की टी20 और वनडे टीम में शामिल किया गया था। चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित करते हुए शनाका ने CPL में रिकॉर्ड शतक जड़ दिया।

इस मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 137 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। फ्लेचर ने 38 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, तो जॉनसन चार्ल्स ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कामिल पूरन बिना खाता खोले आउट हो गए, तो जॉन कैंपबेल 11 और चरित असलंका 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा एक छोर पर टिम साइफर्ट खड़े रहे, तो दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 98 रन पर ही ढेर हो गई।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से जेरेमिया लुइस ने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा और अशमेड नेड को 2-2 विकेट मिले।

CPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीगेंदों में शतकविपक्षी टीमवर्ष
1दासुन शनाका39 गेंदकिंग्स2026
2आंद्रे रसेल40 गेंदरेड स्टील2018
2टिम साइफर्ट40 गेंदफाल्कन्स2025
2शिमरन हेटमायर40 गेंदट्रिनबागो2025