3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2026: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

महिला एशिया कप के सातवें मुकाबले में भारत और हांगकांग की टीमें आमने-सामने हैं। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 03, 2026

Asia cup 2026

महिला एशिया कप के सातवें मुकाबले में भारत और हांगकांग की टीमें आमने-सामने हैं। (Photo/X/BCCI Women)

India Women vs Hong Kong, China Women, Women's Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के 7वें मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत हांगकांग, चीन से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

हांगकांग, चीन की कप्तान ने क्या कहा

टॉस जीतने के बाद हांगकांग, चीन की कप्तान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हालात अच्छे हैं और हमें अपनी बैटिंग यूनिट के बारे में पक्का नहीं है। हम उन्हें 150 रन से कम पर रोकना चाहेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। मैं प्लेइंग इलेवन में वापस लौटी हूं। जाहिर है कि भारत के खिलाफ खेलना रोमांचक है और हम भविष्य में वापस आकर एशिया कप खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, "हम भी इन हालात में पहले बैटिंग करना चाहते थे। हमने कोई खास स्कोर दिमाग में नहीं रखा है। हम बस अपनी ताकत के हिसाब से खेलना चाहते हैं। यह पिच मुश्किल है और हमें नहीं पता कि यह कैसा खेलेगी। हांगकांग अच्छा खेल रहा है और उनके खिलाफ खेलने और लय हासिल करने का यह हमारे लिए एक अच्छा मौका है।"

भारत ने थाईलैंडको हराया था

भारतीय टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शानदार रहा था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया था। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दी थीं और उन्होंने महज 36 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, शेफाली को छोड़कर टीम की अन्य बल्लेबाज संघर्ष करती नजर आई थीं।

वहीं, गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट चटकाए थे। दीप्ति ने 1.1 ओवर के स्पेल में बिना कोई रन दिए 3 विकेट निकाले थे। वहीं, श्री चरणी और क्रांति गौड़ भी अच्छी लय में नजर आई थीं। दूसरी ओर, हांगकांग, चीन की टीम को पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गेंदबाजी में मरीना लैम्पलो का प्रदर्शन थाईलैंड के खिलाफ जबरदस्त रहा था और उन्होंने महज 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, एलिसन सिउ भी 3 विकेट निकालने में सफल रही थीं। हालांकि, बल्लेबाजी में यास्मीन दसवाणी और कारी चान ही कुछ हद तक लय में दिखाई दी थीं और टीम 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

हांगकांग, चीन - नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर और एलिसन सिउ।