
भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्स@/CricCrazyJohns)
BCCI Review Meeting, Rohit Sharma Future: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित शर्मा को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ कोरी अफवाहें हैं। उन्होंने मीडिया और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे ऐसी मनगढ़ंत खबरों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी तरह की खुराक न दें।
Updated on:
03 Sept 2026 06:53 pm
Published on:
03 Sept 2026 06:48 pm
