3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 के लिए बदला भारतीय टीम का हेड कोच, जानें किसे सौंपी जिम्मेदारी

VVS Laxman to coach Team India in Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 के क्रिकेट इवेंट हिस्‍सा लेने वाली भारतीय पुरुष टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर नहीं जाएंगे। उनकी जगह सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस के डायरेक्‍टर वीवीएस लक्ष्‍मण को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 03, 2026

Gautam Gambhir

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Photo - IANS)

VVS Laxman to coach Team India in Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम की कोचिंग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी कोचों की लिस्ट के मुताबिक, लक्ष्मण हेड कोच होंगे। वहीं, सुनील जोशी, ऋषिकेश कानितकर और सुभादीप घोष असिस्टेंट कोच होंगे। यहां बता दें कि लक्ष्मण इससे पहले चीन के हांग्जो में 2023 एशियन गेम्स में भी भारतीय पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में ही भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

इस वजह से गौतम गंभीर नहीं जाएंगे टीम के साथ

वहीं, भारतीय टीम के नियमित हेड कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए सीनियर टीम के साथ रहेंगे, जिसका पहला वनडे 27 सितंबर को खेला जाना है। जबकि एशियन गेम्स में क्रिकेट स्‍पर्धाएं 24 सितंबर से शुरू होगी और भारत अपना पहला मैच चार दिन बाद खेलेगा। क्रिकेट इवेंट का फाइनल 3 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

अमोल मजूमदार ही बने रहेंगे भारतीय महिला टीम के कोच

वहीं, अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के हेड कोच बने रहेंगे। मजूमदार को बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी और फील्डिंग कोच मुनीश बाली असिस्ट करेंगे। भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल स्टेज में जापान से मुकाबला करेगी, जबकि मेन्स टीम ग्रुप ए से दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जिसमें अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। भारतीय पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी। उनकी अगुवाई में भारत अपने मेन्स टी20 एशियन गेम्स टाइटल को डिफेंड करने उतरेगा। इस इवेंट में टीनेजर सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। वहीं, भारतीय महिला टीम भी अपना खिताब बचाने उतरेगी।

भारतीय पुरुष टीम

श्रेयस अय्यर (कैप्टन), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।