पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने सुनील गावस्कर को लेकर एक बयान दिया है। जावेद ने अपने बयान में युवाओं क्रिकेटर को सुनील गावस्कर से टेक्निक सीखने की सलाह दी है
Javed Miandad on Sunil Gavaskar: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पाकिस्तान टीम के कोच जावेद मियांदाद ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लेकर एक बयान दिया है। जावेद की नजर में तेज गेंदबाजों का सामना करने की तकनीक के मामले में सुनील गावस्कर का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सुनील से सीखने की सलाह दी है। जावेद ने आगे कहा कि युवा खिलाड़ियों को गावस्कर के वीडियो देखने चाहिए कि कैसे उन्होंने माइकल होल्डिंग, ऐंडी रॉबर्ट्स, मार्शल, इमरान खान और हेडली जैसे खतरनाक तेज गेंदबाजों का सामना किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि उस समय वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में सबसे तेज खतरनाक गेंदबाज थे, लेकिन भारत के सुनील गावस्कर सभी के सामने अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे थे
सुनील गावस्कर का भारत के लिए प्रदर्शन -
क्रिकेट में लिटिल मास्टर कहे जाने वाले सुनील गावस्कर का अपने समय में कोई सानी नहीं था। हालांकि सचिन तेंदुलकर के फेमस होने के बाद सुनील की वैश्विक लोकप्रियता में कमी आई। लेकिन आज भी वह विश्व क्रिकेट में एक दिग्गज बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।
सुनील गावस्कर ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में जबर्दस्त खेल दिखाया। 10 जुलाई 1949 को जन्मे सुनील गावस्कर आज 72 साल के हो चुके हैं। लेकिन अभी वह क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय है। गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 51.12 की शानदार औसत से 10122 रन बनाए, टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 236 रन रहा, जबकि उनके बल्ले से 34 शतक, 45 अर्धशतक और चार दोहरे शतक निकले।
वही वनडे मुकाबले की तो बात करें तो सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 108 वनडे मैच खेले। वनडे में सुनील का औसत 35.14 रहा और उन्होंने कुल 3092 रन बनाए। वनडे में सुनील के नाम 1 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।04:56 PM