
Rashid khan
Rashid khan in IPL 2022: आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस के उप कप्तान राशिद खान (Rashid khan) ने एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दे कि राशिद खान के लिए यह सीजन ज्यादा खास नहीं रहा। लेकिन उन्होंने बेहतर इकोनॉमी के साथ अच्छी गेंदबाजी की है। लेकिन अब राशिद खान ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए अपनी आईपीएल की जर्नी पर बात करने के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने इस सीजन के एक खिलाड़ी को फ्यूचर सुपरस्टार करार दे दिया है, तो कौन है यह फ्यूचर सुपरस्टार जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
इस खिलाड़ी को बताया फ्यूचर सुपर स्टार -
क्रिकेट.com से बात करते हुए राशिद खान ने आईपीएल के अपनी जर्नी के बारे में बताया। इस साल उन्होंने नई टीम गुजरात के साथ कैसे पॉजिटिव माहौल बनाया, साथ ही अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया आदि मुद्दों पे चर्चा की। उन्होंने बताया टीम के कोच आशीष नेहरा कभी भी किसी खिलाड़ी पर दबाव नहीं डालते, वह हमेशा खिलाड़ी को उसके स्किल पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। इससे खिलाड़ियों को न सिर्फ मानसिक फायदा मिलता है बल्कि वह फील्ड में भी अच्छा खेल दिखा पाते हैं। इसी वजह से हमारी टीम में खिलाड़ियों की परफॉर्मेस निखर कर आई और शायद यही कारण है कि हम IPL 2022 का फाइनल खेल रहे हैं।
इसके अलावा राशिद खान ने भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को फ्यूचर का सुपरस्टार करार दिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में रवि बिश्नोई ना सिर्फ आईपीएल बल्कि विश्व में काफी ज्यादा नाम कमाएंगे। उन्होंने बताया उसमें काफी ज्यादा प्रतिभा है और वह मेहनत करेगा तो यकीनन विश्व में नाम कब कमाएगा।
Ravi Bishnoi का IPL 2022 में प्रदर्शन -
आईपीएल 2022 में रवि बिश्नोई लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले। उन्होंने लखनऊ के लिए 14 मैच खेलते हुए कुल 13 विकेट अपने नाम किए, IPL 2022 में 22 रन देकर दो विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, रवि बिश्नोई की औसत 35.07 और इकॉनमी 8.44 की रही। बता दें कि आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया था।
ये भी पढ़ें - IPL 2022 Final मुकाबले में बन सकते हैं ये खास रिकॉर्ड, अश्विन, चहल, शमी, बटलर सभी के पास सुनहरा मौका
Updated on:
29 May 2022 04:36 pm
Published on:
29 May 2022 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
