लाइव मैच में खिलाड़ी हुआ शर्मसार -
इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट 2022 में लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी बीच लंकाशायर के कप्तान डेन विलास के साथ एक हास्यप्रद घटना हो गई। वैसे तो दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इस मैच के दौरान लंकाशायर के कप्तान डेन विलास एक कैच लेने की कोशिश में अपनी पैंट खिसकवा बैठे। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।