क्रिकेट

क्रिकेटर परवेज रसूल पर पिच रोलर चोरी करने का आरोप, क्रिकेटर बोले-कोई टेनिस बॉल नहीं जो जेब में रख लूं…

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का आरोप है कि ये पिच रोलर परवेज रसूल ने चुराया है। साथ ही JKCA ने कहा है कि अगर परवेज यह पिच रोलर नहीं लौटते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2021, 1:38 PM IST
parvez rasool
parvez rasool

एक पिच रोलर की वजह से ऑलराउंडर परवेज रसूल मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल, जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का आरोप है कि ये पिच रोलर परवेज रसूल ने चुराया है। साथ ही JKCA ने परवेज रसूल से यह रोलर लौटने को कहा है। साथ ही एसोसिशन ने कहा है कि अगर परवेज यह पिच रोलर नहीं लौटते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परवेज का कहना है कि उन्होंने यह पिच रोलर नहीं चुराया है। साथ ही उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

टेनिस बॉल नहीं जिसे जेब में रख लूं: परवेज
क्रिकेटर परवेज रसूल ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पिच रोलर कोई टेनिस बॉल की तरह नहीं है, जिसे वह अपनी जेब में रख सकते हैं और जहां चाहें घूम सकते हैं। साथ ही परवेज ने कहा कि वह वास्तव में नहीं जानते कि ये चीजें यहां क्यों हो रही हैं। परवेज ने कहा कि उन्हें एक ‘दूसरा नोटिस’ मिला, जिसमें कहा गया था कि उन्हें 5 जुलाई को नोटिस भेजा था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा नियुक्त JKCA तीन सदस्यीय उप-समिति में शामिल भाजपा प्रवक्ता ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अनिल गुप्ता का कहना है कि रसूल को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा गया था।

नोटिस पर उठाए सवाल
परवेज रसूल ने JKCA के नोटिस पर साल उठाते हुए कहा कि उन्हें शुरुआती नोटिस मिला ही नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यह जेकेसीए रिकॉर्ड बुक में है तो उन्हें पहला नोटिस क्यों नहीं भेजा गया और इसके बजाय मुझे दूसरा नोटिस भेजा गया। उन्होंने इस मामले में पक्षपात के आरोप लगाए। साथ ही परवेज ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि उन्हें ई-मेल क्यों भेजा गया। खासकर जब उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। परवेज का मानना है कि इसके लिए जिला पदाधिकारियों को लिखना चाहि।

अधिकारी के कमेंट पर बिफरे परवेज
ऑलराउंडर परवेज ने इस मामले में एक पदाधिकारी द्वारा किए कमेंट पर भी आपत्ति जताई। परवेज का कहना हे कि वह तब और परेशान हो गए जब एक पदाधिकारी ने सोशल साइट पर लिखा कि रसूल को एक लंबी रस्सी देने की जरूरत है ताकि वह फांसी लगा सकें। परवेज का कहना है कि पदाधिकारी ने बाद में अपनी पोस्ट हटा ली। लेकिन उनके पास कमेंट का स्क्रीनशॉट है। क्रिकेटर का कहना है कि उन्होंने ऐसा क्या गलत किया है कि जो उन्हें फांसी की जरूरत है?

Updated on:
21 Aug 2021, 1:38 PM IST
Published on: