क्रिकेट

क्रिकेटर आर अश्विन बोले – अब नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत

सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम। इस बार भारतीय टीम ने दर्ज कराई अपनी शिकायत।

less than 1 minute read
r ashwin
नस्लीय टिप्पणी के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने मांगी माफी।

नई दिल्ली। सिडनी टेस्ट में भारतीय क्रिकेटरों के साथ नस्लीय टिप्प्णी को लेकर देश के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों की तरफ से नस्लवादी दुर्व्यवहार कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी भारतीय क्रिकेटरों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब इससे सख्ती के साथ निपटने की जरूरत है। यही वजह है भारतीय टीम ने इस बार शिकायत दर्ज कराई है। ये बात अलग है कि तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने के बाद कुछ दर्शकों को मैदान से हटा दिया गया।

सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की थी

बता दें कि रविवार को चौथे दिन के दूसरे सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच एकत्रित हो गए। जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा। भारतीय टीम के इस ऐतराज के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस पर माफी मांगी है।

Updated on:
10 Jan 2021 03:13 pm
Published on:
10 Jan 2021 03:01 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो