क्रिकेट

जिस वैभव सूर्यवंशी की वजह से मिली करारी हार, उसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं RCB के खिलाड़ी

Cricketers Reaction on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उनकी बल्लेबाजी की दिग्गजों ने जमकर तारीफ की।
2 min read
Apr 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Praised by RCB Players: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है तो दूसरी ओर हार के बावजूद RCB तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

RR ने जीता लगातार चौथा मुकाबला

इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल रहे। वैभव ने 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल 81 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी बल्लेबाजी की दुनिया भर में जमकर तारीफ हो रही है। इरफान पठान ने उन्हें ‘नटखट बच्चा’ बताया, तो वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें गेंदबाजों के लिए ‘खतरनाक' कहा है।

भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मुकाबला हार गई, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। विराट कोहली ने उनकी कैप पर ‘Well Done Vaibhav Suryavanshi’ लिखकर उन्हें सराहा। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि सूर्यवंशी एक प्रॉपर और मैच्योर बल्लेबाज हैं। 15 साल की उम्र में वह काफी समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं। वह सिर्फ स्लॉग नहीं करते, बल्कि प्रोपर शॉट्स खेलते हैं और इस जीत का पूरा श्रेय उनकी बल्लेबाजी को जाता है।

4 मैचों में ही उड़ा दिए 18 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक चार मुकाबलों में 200 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 266 से ऊपर है और औसत 50 का है। वह इस आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं और 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2026 में अब तक वह 18 छक्के जड़ चुके हैं। सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप भी है, क्योंकि उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा है। वैभव

Updated on:
11 Apr 2026 11:24 am
Published on:
11 Apr 2026 11:24 am