क्रिकेट

एमएस धोनी ने सबसे छिपाकर रखा था ये राज, CSK के सीईओ का बड़ा खुलासा

MS Dhoni: एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्तानी छोड़ने का राज हर किसी से छिपाकर रखा था। उन्‍होंने इसके बारे सीएसके के सीईओ तक को भी नहीं बताया था। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुद इसका खुलासा किया है।

2 min read

MS Dhoni: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने अचानक कप्‍तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया है। आईपीएल 2024 के आगाज से एक दिन पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ फैंस का दिल तोड़ दिया है। क्‍या एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्तानी छोड़ने का राज हर किसी से छिपाकर रखा था? उन्‍होंने इसके बारे सीएसके के सीईओ तक को भी नहीं बताया था। आईपीएल 2024 के कप्‍तानों के फोटोशूट से कुछ देर पहले ही एमएस धोनी सबको बताया था। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुद इसका खुलासा किया है।


आईपीएल 2024 में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्‍तान की जिम्‍मेदारी सौंपी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के निर्णय के बारे में उन्‍हें भी नहीं पता था। धोनी ने ये फैसला उनसे चेन्नई में आईपीएल इवेंट से ठीक पहले ही शेयर किया था।

'धोनी के फैसले का सम्मान करना होगा'

विश्वनाथन ने बताया कि धोनी हर चीज सोच समझकर टीम के हित में करते हैं। कप्तानों की बैठक से ठीक पहले मुझे धोनी के इस फैसले के बारे में पता चला। आपको धोनी के फैसले का सम्मान करना होगा, क्‍योंकि ये उनका फैसला है। बता दें कि ये दूसरा मौका है जब धोनी ने सीएसके की कप्‍तानी छोड़ी है। इससे पहले उन्‍होंने 20222 में कप्‍तानी छोड़ी थी, जिसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्‍तान बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB के महासंग्राम से आज होगा IPL का आगाज, जानें कब-कहां देखें फ्री

गायकवाड़ की कप्तानी पर होंगी सबकी नजरें

आईपीएल 2008 यानी पहले सीजन से ही धोनी सीएसके के कप्‍तान हैं। उन्‍होंने टीम को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाया है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की अगुवाई कैसे करते हैं। वह कप्तानी का प्रेशर झेल पाएंगे या नहीं। आज चेन्नई सुपर किंग्स उनकी कप्‍तानी में आईपीएल 2024 के अभियान का आगाज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB: धोनी के सामने आज विराट चुनौती, जानें कैसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

Published on:
22 Mar 2024 09:32 am
Also Read
View All