क्रिकेट

CSK vs GT: साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ डाला रोहित-ईशान का ये रिकॉर्ड

IPL 2026 CSK vs GT: 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 58 रन की साझेदारी कर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया।

2 min read
Apr 26, 2026
साई सुदर्शन (फोटो- IANS)

Sai Sudarshan-Shubman Gill IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रही है। इस मैच में जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें

152 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के बावजूद केएल राहुल की वजह से हारी DC! अश्विन ने बताई उनकी गलती

19वीं बार किया ये कारनामा

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को सुदर्शन और गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन जोड़े। यह आईपीएल इतिहास में उनकी 19वीं अर्धशतकीय साझेदारी है, जिससे वे इस लीग में सबसे ज्यादा बार 50+ साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ सुदर्शन-गिल ने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल में 18 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं। हालांकि, शुभमन गिल अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन 11 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। उर्विल पटेल 4 रन पर आउट हुए, जबकि सरफराज खान खाता भी नहीं खोल सके। डेवाल्ड ब्रेविस (6 रन), शिवम दुबे (22 रन) और कार्तिक शर्मा (15 रन) भी बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए।

हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर पर टिके रहे और 60 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि अरशद खान ने 43 रन देकर 2 विकेट झटके।

Also Read
View All