
इंग्लैंड क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: एक्स@/ICC)
England vs New Zealand Oval Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला लंदन के द ओवल में खेला गया। इस मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड को 253 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
हालांकि इस हार के साथ इंग्लैंड को सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अनुशासनात्मक मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 12 अंक भी काट लिए गए हैं।
मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने फैसला सुनाते हुए बताया, "इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर रेट से 12 ओवर पीछे रह गई थी। आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत यह सजा तय की गई है। डबल्यूटीसी नियमों के अनुसार हर कम ओवर पर एक अंक काटा जाता है, इसलिए 12 ओवर के लिए 12 अंक काटे गए।"
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के आर्टिकल 2.22 के तहत, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच परसेंट जुर्माना लगाया जाता है, अगर उनकी टीम तय समय में हर ओवर कम फेंकती है।
इंग्लैंड के अंतरिम कप्तान जो रूट ने नियम तोड़ने की बात स्वीकार कर ली और प्रस्तावित सजा को बिना किसी विरोध के मान लिया, जिसके बाद कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। इस सजा के बाद इंग्लैंड की स्थिति और भी खराब हो गई है। वे डबल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास मात्र 38 अंक बचे हैं और पॉइंट्स प्रतिशत केवल 26.39 रह गया है। इस चक्र में अब तक इंग्लैंड के कुल 14 अंक काटे जा चुके हैं। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ भी उन्हें 2 अंक गंवाने पड़े थे।
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से इंग्लैंड ओवररेट के मामले में बार-बार मुश्किल में फंस रहा है। 2023-25 के चक्र में घरेलू एशेज सीरीज के दौरान उन्हें 19 अंक गंवाने पड़े थे, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के बाद 3 अंक और कटे थे। इससे पहले भी 2022 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में 2 पॉइंट्स और दिसंबर 2021 में ब्रिस्बेन टेस्ट में 8 पॉइंट्स इंग्लैंड के खाते से कट चुके हैं। सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाना है।
Updated on:
22 Jun 2026 12:40 pm
Published on:
22 Jun 2026 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
