5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े मैचों में चलता है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, पिछले चार नॉकआउट मैचों में खेली है 175, 97, 96 और 94 रन की पारी

पूरी सीरीज में वैभव का बल्ला शांत रहा, लेकिन फ़ाइनल मुक़ाबले में जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऐसा ही कुछ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 और अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी किया था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 21, 2026

Vaibhav Suryavanshi, Jofra Archer, India vs England T20 2026, Rajasthan Royals IPL, Vaibhav weakness, Archer bowling plan, IPL Eliminator 2026, India cricket team, England cricket team, Harare U19 World Cup, India A cricket, trending cricket news,

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Sri Lanka A vs India A, Final: ट्राई सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान श्रीलंका-ए और इंडिया-ए के बीच खेला जा रहा है। रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया। इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

324 के स्ट्राइक रेट से वैभव ने बनाए रन

वैभव ने 29 गेंदों की अपनी पारी में 324 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 8 छक्के लगाए। यह पहली बार नहीं है जब वैभव ने अहम मुक़ाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। इस पूरी सीरीज में वैभव का बल्ला शांत रहा, लेकिन फ़ाइनल मुक़ाबले में जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऐसा ही कुछ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 और अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी किया था।

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भी ठोका था शतक

इस साल अंडर-19 विश्व कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 15 छक्के और 15 चौके की मदद से 175 रानों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने छठी बार अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मात्र 29 गेंद पर 97 रन बनाए थे। इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े थे। वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उन्होंने 47 गेंद पर 96 रन की पारी खेली थी, लेकिन यह मुक़ाबला उनकी टीम हार गई थी।

श्रीलंका ए के खिलाफ खेली गई इस पारी में वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में विस्फोटक शुरुआत दिलाई। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। वैभव की आतिशी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6.3 ओवर में पार किया। 15 वर्षीय बल्लेबाज के आगे श्रीलंका ए के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।