21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्‍ट में इंग्‍लैंड को 253 रनों हराया, सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्‍लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने 253 रनों से जीत दर्ज की है। इसके साथ सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 21, 2026

ENG vs NZ 2nd Test

विकेट लेने का जश्‍न मनाती न्‍यूजीलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

ENG vs NZ 2nd Test Highlights: न्यूजीलैंड की टीम लंदन के केनिंग्टन ओवल में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 253 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। कीवी टीम ने इंग्लिश टीम के सामने 463 रन के विशाल लक्ष्य रखा था। आखिरी दिन रविवार को 182/5 के स्‍कोर से आगे खेलने उतरी इंग्‍लैंड की टीम को जीत के लिए 281 रन की दरकार थी। लेकिन, उसने पहले ही सेशन में 38 रन के भीतर सभी पांचों विकेट गंवा दिए। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमटी

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 100 रन बनाए, जबकि टॉम ब्लंडेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा डेरिल मिचेल ने 44 रन और काइल जेमीसन ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले।

इंग्‍लैंड पहली पारी में 291 पर ढेर

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 291 रन पर सिमट गई। इस पारी में एमिलियो ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। अर्धशतक जड़ने वालों में मैथ्यू फिशर (नाबाद 50) भी शामिल रहे। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले। विलियम ओ'रूर्के ने 2 विकेट प्राप्त किए।

100 रन की बढ़त के साथ 463 रन का लक्ष्‍य रखा

न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 362 रन बनाए। इस पारी में हेनरी निकोल्स ने 121 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र (76) और डेरिल मिचेल (68) ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर-मैथ्यू फिशर ने 3-3 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में 209 रन पर सिमटी इंग्‍लैंड

जीत के लिए 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम चौथे दिन की समाप्ति तक 182/5 का स्कोर बना सकी है। पांचवें दिन कीवी टीम को जहां पांच विकेट की दरकार थी तो इंग्‍लैंड को जीत के लिए 281 रन की जरुरत थी, लेकिन उसने पहले ही सेशन में 209 के स्‍कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग