22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Suryavanshi Next Match: अब कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लें मैचों की तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Vaibhav Suryavanshi Next Match: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर नजर आ सकते हैं। जानिए भारत-आयरलैंड सीरीज की तारीख, समय और मैचों की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 22, 2026

Vaibhav Suryavanshi Next Match, Vaibhav Suryavanshi Debut, India vs Ireland 2026, Vaibhav Suryavanshi Team India, vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Photo - BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Upcoming Matches: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अगले बड़े पड़ाव की और बढ़ चुके हैं। फाइनल मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोककर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

अब ट्राई सीरीज खत्म हो चुकी है और क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब और कहां खेलते नजर आएंगे। इसका जवाब आयरलैंड दौरे में छिपा है, जहां युवा बल्लेबाज भारतीय सीनियर टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

वैभव की इस बड़े रिकॉर्ड पर नजर

भारतीय सिलेक्टर्स ने वैभव को आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच 26 जून और दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच आयरलैंड के डबलिन स्थित मलाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में होने हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (प्रसारण) Sony LIV और SONY Sports Network पर होगी। इसके अलावा इस सीरीज के दोनों मैचों को डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।

अगर वैभव सूर्यवंशी को इस प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह 26 जून को भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसा होने पर उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

फिलहाल भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। वैभव को मौका मिलने पर वह इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव का दबदबा

ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, जो लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। उन्होंने अपनी 94 रन की पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि वह शतक से छह रन दूर रह गए। अब सभी की नजरें इस पर टिकी होंगी कि आयरलैंड के खिलाफ टीम मैनेजमेंट वैभव को डेब्यू का मौका देता है या नहीं। अगर मौका मिला तो भारतीय क्रिकेट को एक नया इतिहास बनते हुए देखने का अवसर मिल सकता है।