क्रिकेट

CSK vs MI: उसके बाद हम वापसी नहीं कर पाए… चेन्‍नई से हार के बाद भड़के कप्तान पंड्या, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

CSK vs MI: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से हार के लिए मुंबई इंडियंस के कप्‍तान ने पावरप्‍ले में में विकेट गिरने को बड़ा कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि हमें एक अच्छे पावरप्ले की ज़रूरत थी और मोमेंटम हमारे पक्ष में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

2 min read
Apr 24, 2026
मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketCentrl)

CSK vs MI: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदकर बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की पूरी टीम महकज 104 रन पर ढेर हो गई। यह एमआई की इस सीजन की पांचवीं हार है। इस हार के बाद मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पंड्या बेहद हताश नजर आए। उन्‍होंने शुरुआती विकेट गिरने को मैच हारने का कारण बताया।

ये भी पढ़ें

MI के खिलाफ गरजा Sanju Samson का बल्ला, Rohit Sharma के घर में कर ली उन्हीं के रिकॉर्ड की बराबरी

उसके बाद हम वापसी नहीं कर पाए- पंड्या

मैच के बाद पंड्या ने कहा कि पावरप्ले में शुरुआती विकेट गंवाना हमेशा मुश्किल होता है। आप हमेशा मैच में पिछड़ते रहते हैं और उसके बाद हम वापसी नहीं कर पाए। क्या पिच में कोई बदलाव आया था? इस पर उन्‍होंने कहा कि मैं ऐसा कहने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने अच्छी बैटिंग की, उन्होंने 207 रन बनाए। पिच वही थी, मिट्टी भी वही थी। हमें बस अच्छी बैटिंग करनी चाहिए थी।

'पिच के हिसाब से यह स्कोर काफी अच्छा था'

क्‍या स्पिनरों को गेंद पर अच्छी ग्रिप मिली? इस पर पंड्या ने कहा कि हमारे स्पिनरों ने भी काफी अच्छी बॉलिंग की। बस बात यह है कि संजू ने जबरदस्त पारी खेली। साथ ही, उनके बैटर लगातार आते रहे और थोड़ा-थोड़ा योगदान देते हुए टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। पिच के हिसाब से यह स्कोर काफी अच्छा था। इस स्कोर का पीछा करने के लिए, हमें एक अच्छे पावरप्ले की ज़रूरत थी और मोमेंटम हमारे पक्ष में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

क्या आने वाले मैचों में टीम में और बदलाव होंगे?

क्या आने वाले मैचों में टीम में और बदलाव होंगे? इस उन्‍होंने कहा कि इस बारे में हम वापस जाकर चर्चा करेंगे। आगे की रणनीति बनाएंगे और तय करेंगे कि हमें क्या करना है। हमारे पास कुछ दिन हैं। हमें बस यह देखना है कि हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं।

200-210 के आसपास का कोई भी स्कोर बहुत अच्छा स्कोर होता।

वहीं, एमआई के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीत को लेकर कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। टॉस के समय भी मैं 50-50 की स्थिति में था। मेरी गट फ़ीलिंग कह रही थी कि हमें पहले बल्लेबाज़ी करनी चाहिए। मुझे लगा कि पिच थोड़ी हरी है, लेकिन साथ ही मुझे यह भी लगा कि यह थोड़ी सूखी भी है। हमेशा, आपको पहले कुछ ओवरों में पिच का अंदाज़ा लगाना पड़ता है। मैंने और संजू ने कहा कि गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। इसलिए 200-210 के आसपास का कोई भी स्कोर सचमुच बहुत अच्छा स्कोर होता है।

'अब हमारी रणनीति काम करने लगी है'

संजू ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और हमें जीत दिलाई और सचमुच उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। वह बहुत ही ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं। और जैसा कि मैंने कहा, हमारी गेंदबाज़ी पहले और दूसरे मैच के बाद से लगातार बेहतर होती जा रही है। हम सचमुच बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम शांत रहने और बुनियादी चीज़ों को सही तरीक़े से करने की कोशिश कर रहे हैं। और मुझे लगता है कि अब हमारी रणनीति काम करने लगी है।

Published on:
24 Apr 2026 06:44 am
Also Read
View All