क्रिकेट

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो हिस्‍सों में काट दी गई गेंद, ओली रॉबिंसन बोले- ये पल कभी नहीं भूल पाऊंगा

Cut ball two parts: पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाज जोश टंग और ओली रॉबिंसन ने एक ही पारी में 5-5 विकेट हॉल लेकर कमाल कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेंद को दो हिस्‍सों में कटवाते हुए एक-एक हिस्‍सा अपने पास रखा। ये कुछ ऐसा था, क्रिकेट के इतिहास पहली बार हुआ है।
2 min read
Aug 20, 2026
Cut ball two parts, Eng vs Pak,
बॉल का कटा हुआ एक हिस्‍सा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/TheBarmyArmy)

Cut ball two parts: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश गेंदबाज ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने पाकिस्‍तान की पहली पारी में 5-5 विकेट हॉल अपने नाम करते हुए महज 171 रनों पर ढेर कर दिया। इसके जवाब में इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर पहले दिन स्‍टंप तक 112 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल के बाद कुछ ऐसा हुआ, जो क्रिकेट के इतिहास में अब तक नहीं हुआ। मैच के बाद गेंद को दो हिस्‍सों में काटा गया, जिसका एक हिस्‍सा ओली ने रखा तो दूसरा हिस्‍सा जोश के पास गया। ओली ने कहा कि मैं इस पल को कभी नहीं भूल पाऊंगा।

इंग्‍लैंड बार्मी आर्मी ने शेयर की ये पोस्‍ट

बता दें कि आधी कटी हुई रेड बॉल की तस्‍वीर को इंग्‍लैंड बार्मी आर्मी नामक एक्‍स अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है, जिसमें लिखा है कि, 'जोश टंग और ओली रॉबिंसन ने बॉल को आधा-आधा कर दिया है, ताकि वे दोनों अपने पांच विकेट हॉल से एक यादगार पल ले सकें।
शानदार तस्वीर। इस तस्‍वीर को अब तक सवा लाख से ज्‍यादा व्‍यू मिल चुके हैं। क्रिकेट फैंस इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

इ‍सलिए किए गए दो टुकड़े

दरअसल, जब कोई गेंदबाज किसी मैच में 5 विकेट हॉल अपने नाम करता है, तो उसे उस गेंद को अपने पास रखने का अधिकार होता है। वहीं, एक पारी में दो गेंदबाजों को पांच-पांच विकेट हॉल लेना काफी दुर्लभ है। इसी वजह से जब ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने यह कमाल किया, तो उन्होंने इस यादगार पल को संजोने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने गेंद को दो हिस्‍सों में बांटकर अपने-अपने पास रखने का फैसला किया। बता दें कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब गेंद को बीच से काटा गया है।

जोश बोले- रॉबिंसन का आईडिया था

इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें ओली रॉबिंसन और टंग ने गेंद के दो टुकड़े करने को लेकर अपनी बात रखी है। जोश ने बताया कि गेंद को दो टुकड़े में बांटने का आईडिया रॉबिंसन का था। उन्होंने पहली बार ऐसा होते देखा है। वहीं, ओली ने बताया कि कैसे टीम मैनेजर वैन बेंटली ने सिर्फ 5 मिनट के भीतर गेंद को दो टुकड़ों काट दिया। इस पल को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

Updated on:
20 Aug 2026 11:03 am
Published on:
20 Aug 2026 10:37 am