क्रिकेट

इंग्लिश क्रिकेटर ने किया खुलासा, Arjun Tendulkar ने दी थी सिर पर गेंद मारने की धमकी

Danielle Wyatt ने बताया कि वह पहली बार Arjun Tendulkar और Sachin Tendulkar से करीब 10 साल पहले 2009-10 में मिली थी।

2 min read
Danielle Wyatt told about the Arjun Tendulkar

Danielle Wyatt ने बताया कि वह पहली बार Arjun Tendulkar और Sachin Tendulkar से करीब 10 साल पहले 2009-10 में मिली थी।

नई दिल्ली : विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) हरफनमौला हैं और भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम (U19 Indian Cricket Team) का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुंबई की घरेलू टीम से खेलते हैं। इस उभरते युवा खिलाड़ी के बारे में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England Women Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अर्जुन तेंदुलकर कई बार गेंद उनके सिर पर मारने की चेतावनी दे चुके हैं। बता दें डेनियल व्याट अर्जुन में गहरी दोस्ती है। जब व्याट से अर्जुन की गेंदों का सामना करने से डरती हैं।

10 साल पहले हुई थी सचिन और अर्जुन से व्याट की मुलाकात

डेनियल व्याट ने बताया कि वह पहली बार अर्जुन और सचिन तेंदुलकर से करीब 10 साल पहले 2009-10 में मिली थी। वह एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ लॉर्ड्स में ट्रेनिंग कर रही थी। उस वक्त अर्जुन 10-12 साल के रहे होंगे। डेनियल ने बताया कि अर्जुन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी कर लेते हैं। उन्होंने अर्जुन को गेंदबाजी की। वह बड़ी सहजता से अच्छी तरह खेल रहे थे। डेनियल व्याट ने आगे कहा कि समय के साथ अर्जुन तेंदुलकर जैसे-जैसे बड़े हुए, उनकी गेंदों में रफ्तार भी बढ़ती गई। इसके बाद कई बार उन्होंने सिर पर गेंद मारने की चेतावनी भी दी।

टी-20 विश्व कप में भी थीं इंग्लैंड टीम का हिस्सा

डेनियल व्याट सचिन और अर्जुन के अलावा सचिन की पत्नी अंजलि को भी अच्छी तरह जानती हैं। व्याट इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने अभी हाल में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए महिला टी-20 विश्व कप (T20 Women Cricket World Cup) में खेली थीं। हालांकि इस विश्व कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन रहा था, जो विंडीज के खिलाफ बनाया था। बता दें व्याट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक जड़ चुकी हैं। इनमें से एक शतक मुंबई में भारत के खिलाफ ही जड़ा था।

Updated on:
16 Jun 2020 08:03 pm
Published on:
16 Jun 2020 08:00 pm
Also Read
View All