क्रिकेट

IPL Mega Auction 2025: 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाला यह खिलाड़ी रहा अनसोल्ड

2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने वाले अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर IPL मेगा ऑक्शन 2025 में रविवार को अनसोल्ड रहे।

2 min read

IPL Mega Auction 2025: सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित IPL मेगा ऑक्शन 2025 में रविवार को पहले दिन अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर अनसोल्ड रहे। उन पर किसी भी फ्रेंचाइजी की ओर से बोली नहीं लगाई गई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।

डेविड वार्नर ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाया था। वह आईपीएल में दो ही फ्रेंचाइजी टीम के साथ खेले हैं। वह IPL में 2009 से 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। इसके बाद IPL 2014 में वह सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए, जहां वह 2021 तक खेलते हुए नजर आए। 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स से फिर जुड़ गए थे। उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में शामिल किया था। उन्होंने ऋषभ पंत के कार हादसे में घायल होने के बाद 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था।

डेविड वार्नर का IPL 2024 सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 8 मैच में 134.40 की स्ट्राइक रेट और 21.00 की औसत से कुल 168 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्द्धशतक भी शामिल है। डेविड वार्नर ने सात सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में तीन आरेंज कैप भी हासिल किया।

डेविड वार्नर 2009 से 2024 तक 139.77 की स्ट्राइक और 40.52 की औसत से 184 मैच में 6565 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 62 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। वह IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्चन निजी स्कोर 126 रन है।

Published on:
24 Nov 2024 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर