क्रिकेट

पार्ल टी-20 : डेविड मलान की धांसू फिफ्टी, साउथ अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने जीती सीरीज

-डेविड मलान (55) के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज जीती।-दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।-टीम के लिए कप्तान क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।  
less than 1 minute read
Nov 30, 2020
malan.jpg

नई दिल्ली। डेविड मलान (dawid malan) (55) के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड (England) ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका (South africa) को चार विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यहां बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका (South africa) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आसान से लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लैंड (England) ने जेसन रॉय (14) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जोस बटलर (22) भी पवेलियन लौट लिए। जॉनी बेयस्टो तीन रन ही बना सके। मलान को फिर बेन स्टोक्स (16) और कप्तान इयोन मोर्गन का साथ मिला। 134 के कुल स्कोर पर लुंगी नगिदी ने मलान को आउट कर दिया। सैम कुरैन (1) भी आउट हो गए।

कप्तान मोर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ क्रिस जोर्डन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के लिए कप्तान क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।

Published on:
30 Nov 2020 11:35 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान