क्रिकेट

‘अब हमें जीतना ही होगा’, IPL 2026 में छठी हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंची DC तो छलका कप्तान अक्षर पटेल का दर्द

DC vs CSK Match Highlights: दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में मंगलवार रात दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद बाहर होने की कगार पहुंचे अक्षर पटेल ने कहा कि अब हमे जीतना ही होगा।
2 min read
May 06, 2026
DC vs CSK Match Highlights
दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

DC vs CSK Match Highlights: संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का ये 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे जीतकर सीएसके ने प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। जबकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स छठा मुकाबला हारकर बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। यह देखते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि अब हमे जीतना ही होगा।

'हम लगभग 10-15 रन पीछे रह गए'

मैच हारने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि जाहिर है, जिस तरह से पहली पारी में विकेट खेल रहा था, 155 एक अच्छा स्कोर था। हम आठ बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, हम लगभग 10-15 रन पीछे रह गए। वहीं, उन्‍होंने पिच को लेकर कहा कि बाद में यह थोड़ी बेहतर हो गई थी, लेकिन फर्क सेट बल्लेबाजों ने पैदा किया। जब कोई बल्लेबाज अच्छी तरह से सेट हो जाता है, तो ऐसा लगता है कि पिच में कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि इसमें कुछ तो था।

'नए बल्लेबाज के लिए यह विकेट आसान नहीं था'

उन्‍होंने बताया कि नए आने वाले बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं था। नए खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं था, क्योंकि आप जानते हैं लेंथ गेंदें रुककर आ रही थीं। कभी-कभी नीचे रह रही थीं और कभी-कभी रुकने के बाद उछल भी रही थीं। इसलिए नए बल्लेबाजों के लिए यह बहुत मुश्किल था। लेकिन, जब सेट बल्लेबाज खेल रहे थे, तो यह आसान लग रहा था। आप देख सकते थे कि संजू ने किस तरह खेल को आगे बढ़ाया।

'अब हमें जीतना ही होगा'

वहीं, बल्लेबाजी को लेकर अक्षर ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी को देखते हुए, यह एक सकारात्मक बात है कि पांच विकेट खोने के बाद भी, जिस तरह से हमने अंत में पारी खत्म की, वह अच्छा था। यह एक सकारात्मक बात है। अब आईपीएल 2026 में अपने बचे हुए मैचों को लेकर उन्‍होंने कहा कि जाहिर है अब हम कोई भी गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकते। इसलिए हमें एक स्पष्ट मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा कि हमें जो भी समय या मौके मिलें, अब हमें जीतना ही होगा।

Updated on:
06 May 2026 06:49 am
Published on:
06 May 2026 06:49 am
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले