क्रिकेट

DC vs KKR: ‘अगला साल भी आएगा’ केकेआर से करारी हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने डाले हथियार

DC vs KKR Match Highlights: दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में शुक्रवार रात दिल्‍ली कैपिटल्‍स को केकेआर के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। ये डीसी की 7वीं हार है। इस हार के बाद कप्‍तान अक्षर पटेल ने प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीद भी छोड़ दीं।
2 min read
May 09, 2026
DC vs KKR Match Highlights
अक्षर पटेल (फोटो- IANS)

DC vs KKR Match Highlights: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा है। केकेआर ने यह लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिससे टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। वहीं, डीसी के कप्‍तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे। उन्‍होंने इस हार के साथ ही टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें छोड़ते हुए कहा कि अभी आगे का सफर लंबा है और अगला साल भी आएगा। इसलिए हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या योजनाएं बना सकते हैं।

'हमने दो-तीन ओवरों में ही पांच विकेट गंवा दिए'

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि रन निश्चित रूप से उम्मीद से कम थे और साथ ही स्पिनरों ने भी काफी गलतियां कीं। जिस तरह से पिच का बर्ताव था, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं। लेकिन, साथ ही अगर आप गौर करें, तो हमने दो-तीन ओवरों में ही पांच विकेट गंवा दिए। यहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया।

'सीएसके के खिलाफ भी यही हुआ था'

उन्‍होंने कहा कि शायद यही वह बात है जिस पर हमें सोचने की जरूरत है, क्योंकि सीएसके के खिलाफ भी यही हुआ था। हमने अच्छी शुरुआत की थी और फिर अचानक विकेट गिरने लगे। अब आप इस समस्या को कैसे सुलझाएंगे? इस पर उन्‍होंने कहा कि आप इसे किसी पेचीदा तरीके से नहीं सुलझा सकते। जब आशुतोष और मैं बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो हम यही सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की, तो अगले आने वाले बल्लेबाज के लिए चीजें बहुत मुश्किल हो जाएंगी। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही मानसिकता अपनाने के बारे में ज्‍यादा है।

भले ही आपके एक या दो विकेट गिर जाएं। फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और टिककर खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि यही चीज लागू करने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर तक दबाव झेलना होता है।

'हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या योजनाएं बना सकते हैं'

अब आप बाकी बचे मैचों के लिए कैसे तैयारी करेंगे? इस पर निराशा भरे भाव से अक्षर ने कहा कि अभी के लिए हम वापस जाएंगे और उन गलतियों के बारे में सोचेंगे, जो हमने की हैं। उसके बाद आगे का सफर लंबा है और अगला साल भी आएगा। इसलिए हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या योजनाएं बना सकते हैं और हमें क्या दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उसी के आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों पर भी नजर डाल सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं।

Published on:
09 May 2026 06:36 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा