क्रिकेट

DC vs LSG, IPL 2025: मिशेल मार्श और निकोलस पूरन का अर्द्धशतक, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रन का लक्ष्य

DC vs LSG, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

2 min read
Mar 24, 2025

DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती मुकाबले में जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया है। विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायट्ंस टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर ऐडन मार्करम और मिशेल मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन (28 गेंद) की साझेदारी की, जिसे 4.4 ओवर में विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने ऐडन मार्करम को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। मार्करम 13 गेंद में 1 चौके और एक छक्के संग 15 रन बनाकर आउट हुए। हालाकि पहले झटके के बाद मिशेल मार्श के तेवर नहीं बदले।

उन्होंने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार जारी रखा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन (42 गेंद) की साझेदारी हुई। हालाकि मिशेल मार्श 72 रन (36 गेंद, 6 चौके, 6 छक्के) के आउट होने के बाद 13.4वें ओवर में ऋषभ पंत (0), 14.5वें ओवर में निकोलस पूरन (75 रन, 30 गेंद, 6 चौके, 7 छक्के), 16.2वें ओवर में आयुष बदोनी (4 रन), 16.4वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (0 रन), 18.4वें ओवर में शाहबाज अहमद ( 9 रन, 8 गेंद, एक चौका) और 19वें ओवर में रवि बिश्नोई (0 रन, 2 गेंद) आउट हुए। लखनऊ की ओर से दिग्वेश राठी (नाबाद 0) और डेविड मिलर (नाबाद 27 रन, 19 गेंद) आखिर तक टिके रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि विपराज निगम और मुकेश शर्मा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

Updated on:
24 Mar 2025 10:06 pm
Published on:
24 Mar 2025 09:34 pm
Also Read
View All
बाजू हट.. बाजू हट.. सैमसन के बॉडीगार्ड बने सूर्यकुमार यादव, कुछ इस तरह हुई तिरुवनंतपुरम में संजू की एंट्री, झूम उठे लोग

IND vs NZ: टी20 क्रिकेट में पहली बार बनेंगे 300 रन या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज? जानिए तिरुवनंतपुरम की पिच का मिजाज

5-10 नहीं एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतने करोड़ कमाते हैं विराट कोहली, गायब होने के बाद अकाउंट फिर से हुआ एक्टिवेट

Under 19 World Cup Semifinal Scenario: इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान में फंसा पेंच, उलझ गया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का गणित

Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट या सस्पेंड? अचानक गायब हुआ 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला अकाउंट

अगली खबर