Delhi Capitals vs Mumbai Indians Update: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले मे मेजबान दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी से उतर गई। उसे 9वें नंबर की मुंबई इंडियंस ने 12 रन से हराया।
IPL 2025 Match 29th DC vs MI Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। 206 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में 193 रन पर ही ढेर हो गई।
तिलक वर्मा के 59 और सूर्या के 40, रायन रिकल्टन के 41 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 5वां मुकाबला जीतने और अजेय क्रम बरकरार रखने के लिए 206 रन की जरूरत है।
खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस ने सूर्या के 40 और रायन रिकल्टन के 41 रनों की बदौलत 16 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा के साथ नमन धीर क्रीज पर हैं। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग चुका है। टीम की कमजोरी रही सलामी जोड़ी इस मैच में भी अच्छी साझेदारी करने में असफल रही। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने 5 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। सूर्या और रायन रिकल्टन क्रीज पर हैं।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली सीजन में अब तक 4 मैच खेल चुकी है और चारों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर मुंबई ने 5 मैच खेले हैं और 4 गंवाए हैं। दिल्ली जहां अंक तालिका में पहले स्थान पर है तो मुंबई 9वें स्थान पर संघर्ष कर रही है। आज दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी तो मुंबई हार के क्रम को तोड़कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
रोहित शर्मा का अक्षर पटेल के खिलाफ सिर्फ 21 रन का औसत है। बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट भी गिरकर 100 के नीचे रहता है, जिन्होंने 10 मैचों में रोहित को तीन बार आउट किया है। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि अक्षर इस सीज़न में फिर से पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए ला सकते हैं। रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने अपना विकेट गंवाते रहे हैं। 2023 से अब तक सभी T20 में 14 बार वह बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं। दिल्ली में मिचेल स्टार्क भी इसी तरह के गेंदबाज हैं। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस ने 35 बार दिल्ली कैपिटल्स सामना किया है और 19 मैचों में बाजी मारी है तो दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। हालांकि 2022 से यह मुकाबला काफी हद तक बराबरी का रहा है, जिसमें MI का 3-2 का रिकॉर्ड है। हालांकि, इस मैदान पर दिल्ली ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जिसमें 2024 में उनकी आखिरी मुलाकात भी शामिल है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रायन रिकल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।