
सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, 67th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 67वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एसआरएच ने ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
एसआरएच के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में की। दोनों ने 4 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक दूसरे विकेट के रूप में 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचाया। क्लासेन 24 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने चौथे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ 45 रनों की साझेदारी की। किशन पारी की आखिरी गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 46 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रेड्डी 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी के दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड इस मैच में महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन दिए। दोनों को विकेट नहीं मिला। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
Published on:
22 May 2026 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
