22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे नफरत और नेगेटिविटी मिली…’ विजय शंकर ने IPL और डेमोटिक क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में छलका दर्द

विजय शंकर ने आईपीएल और डेमोटिक क्रिकेट से संन्यास लेते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 22, 2026

IPL 2026

विजय शंकर पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं (Photo - IPL)

Vijay shankar announces retirement: स्टार भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और डेमोटिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शंकर को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। इससे पहले वे पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए यह फैसला लिया है।

विजय ने संन्यास का ऐलान करते हुए भावुक संदेश लिखा

35 वर्षीय विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, "क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने मात्र 10 साल की उम्र में इसे खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद आज मैं हर स्तर पर और सबसे ऊंचे मंच तक खेलने के लिए बेहद आभारी और भाग्यशाली महसूस करता हूं।"

शंकर ने आगे लिखा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी भरे पलों में से एक रहा है। अब मैं घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और क्रिकेट के और भी रूपों में खेल सकूं।" उन्होंने कहा, "जिस चीज को मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उसे करने की इजाजत देने के लिए धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा। मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।"

बीसीसीआई और भारतीय टीम को दिया धन्यवाद

विजय शंकर ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "बीसीसीआई और भारतीय टीम का बहुत आभारी हूं। यहां मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें बनीं और कई प्रेरणादायक पल मिले। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा सर्वोच्च सम्मान की बात रही है।" उन्होंने अपने यादगार पलों का जिक्र करते हुए कहा, "नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच का आखिरी ओवर फेंकना और 2019 विश्व कप में पहली गेंद पर विकेट लेना, ये वो पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"

विजय शंकर ने लिखा, 'मैंने बहुत ज्यादा नफरत और निगेटिविटी देखी है, लेकिन मैंने उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है। क्रिकेट ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया है। क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है।' उन्होंने अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, ट्रेनर, मीडिया, दोस्तों और परिवार का भी खास धन्यवाद किया।

घरेलू करियर का शानदार सफर

विजय शंकर ने 2012 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 77 प्रथम श्रेणी, 112 लिस्ट ए और 159 टी20 मैच खेले। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 4253 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 43 विकेट भी चटकाए। लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 2790 रन हैं, जिसमें 2 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 73 विकेट भी लिए। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 2583 रन बनाए और 38 विकेट झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026