9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’15 साल के बच्चे के आगे फीकी पड़ी पूरी लीग’, इंग्लैंड में IPL से ज्यादा वैभव का क्रेज, माइकल वॉन का बड़ा दावा

Vaibhav Sooryavanshi batting Craze in England: IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में एक 15 साल के भारतीय लड़के ने वो तूफान मचाया है कि इंग्लैंड के लोग आईपीएल छोड़कर उसे देखने के लिए टीवी ऑन कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया है कि इस युवा खिलाड़ी की पॉपुलैरिटी के सामने इस बार का पूरा आईपीएल फीका पड़ गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 22, 2026

IPL Chairman Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

Michael Vaughan on Vaibhav Sooryavanshi: इस साल क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोलने वाले आईपीएल 2026 के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि इस बार दुनिया भर में आईपीएल को लेकर वो पुराना वाला क्रेज थोड़ा कम दिख रहा है, और खुद इंग्लैंड (UK) में भी लोग इसे पहले की तरह नहीं देख रहे हैं। लेकिन, इसी फीके पड़े आईपीएल के बीच एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा है जिसके नाम का क्रेज इंग्लैंड में सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उस खिलाड़ी का नाम है वैभव सूर्यवंशी।

IPL में सूर्यवंशी का राज

महज 15 साल की उम्र में वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में वो हाइप खड़ी कर दी है जो आखिरी बार 1987 में सचिन तेंदुलकर के समय देखी गई थी। करीब 30 साल बाद कोई ऐसा टीनेजर आया है जिसने पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हालात ये हैं कि हर मैच के साथ उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है और अब उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

'जैसे ही वह बैटिंग करने आता है, लोग टीवी ऑन कर लेते हैं'

माइकल वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में यह लड़का छा गया है। मुझे इंग्लैंड से आज ही मैसेज आए कि पिछले कुछ हफ्तों में वहां आईपीएल को उतना नहीं देखा जा रहा है जितना पहले देखा जाता था। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे देखने के लिए हर कोई टीवी स्क्रीन से चिपक जाता है, और वह है यह 15 साल का बच्चा। जैसे ही वह मैदान पर कदम रखता है और शॉट लगाना शुरू करता है, लोग अपने टेलीविजन ऑन कर लेते हैं।'

'उसकी उम्र उससे रोकती है'

वॉन ने आगे कहा, 'अगर हम ईमानदारी से बात करें, तो अगर उसकी उम्र 18, 19 या 20 साल होती, तो वह अब तक इंडिया के लिए खेल रहा होता। सिर्फ उसकी कम उम्र ही उसे रोक रही है। अगर आप इस आईपीएल सीजन के बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट बनाएंगे, तो मेरी नजर में यह लड़का सबसे आगे है। मैं समझ सकता हूं कि BCCI उसे अभी इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल प्रेशर से बचाना (protect) चाहती है, लेकिन वह टी20 क्रिकेट में इस वक्त भारत का बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज है और उसे नेशनल टीम में होना चाहिए।'

क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी खतरे में

वैभव सूर्यवंशी की खासियत है कि वो जिस तरह से क्राउड को बांधकर रखते हैं, वह अद्भुत है। ग्रीन रूम में बैठे दिग्गज भी उनकी बैटिंग के समय अपने फोन छोड़ देते हैं। वैभव अब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ 6 छक्के और उसे तोड़ने से 7 छक्के दूर हैं। माइकल वॉन का मानना है कि गेंदों के प्रतिशत के मामले में तो यह लड़का अभी से ही क्रिस गेल से कहीं आगे निकल चुका है और उसे बैटिंग करते देखना एक जादुई अहसास है।