
DC vs MI, WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने जहां गुरुवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर रहते हुए लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। वैसे महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमें दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले WPL 2023 फाइनल में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था और महिला प्रीमियर लीग के खिताब पर कब्जा जमाया था।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग में कुल 7 बार भिड़ंत हुई है। इन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से कड़ी चुनौती मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 मैच में शिकस्त दी है जबकि उसे 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वैसे WPL 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से अब तक हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 15 फरवरी 2025 को वडोदरा में खेले गए मुबाकले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। वहीं, 28 फरवरी 2025 को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
WPL 2025 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शनिवार 15 मार्च को खेला जाएगा।
WPL 2025 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच WPL 2025 फाइनल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखे सकेंगे?