3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड के इस क्रिकेटर के IPL खेलने पर 2 साल का लगा बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

Harry Brook: हैरी ब्रूक को पिछले साल नवंबर में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में साइन किया था।

2 min read
Google source verification

Harry Brook: IPL 2025 से हटने वाले इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर दो सीजन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपए में साइन किया था, लेकिन उन्होंने घरेलू सीजन पर फोकस करने के लिए आईपीएल 2025 से हटने का फैसला किया।

दरअसल, हैरी ब्रूक पर यह प्रतिबंध नए दिशानिर्देशों के अनुसार लगाया है। इसके मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी जो नीलामी में रजिस्टर करता है और चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है तो उसे दो सीजन टूर्नामेंट और ऑक्शन में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और संबंधित खिलाड़ी को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। हैरी ब्रूक एक टीम की ओर से चुने जाने के बाद आईपीएल 2025 में नहीं खेलने का फैसला किया है। इसके चलते वह अगले सीजन में भी खेलने के लिए पात्र नहीं होंगे, भले ही वह उपलब्ध हो। यह बोर्ड द्वारा निर्धारित है। हर खिलाड़ी को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

हैरी ब्रूक को पिछले साल नवंबर में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में साइन किया था। इससे पहले भी पिछली नीलामी में भी उन्हें दिल्ली ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालाकि इस हफ्ते की शुरुआत में इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह IPL 2025 से हट गए हैं, ताकि इंग्लैंड टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: हार्दिक पंड्या पर बैन, रोहित शर्मा या सूर्य कुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान?

Story Loader