क्रिकेट

DC vs RCB: आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हताश हुए अक्षर पटेल, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

DC vs RCB Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स को अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के लिए डीसी के कप्‍तान अक्षर पटेल ने ओस के साथ अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

2 min read
Apr 28, 2025

DC vs RCB Highlights: आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी छह विकेट से जीत दर्ज करने के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस मैच में डीसी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 162 रन लगाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या के अर्धशतकों की बदौलत 21 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल बेहद हताश नजर आए। इसके लिए उन्‍होंने सीधे तौर पर पिच और अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

'ओस के कारण दूसरी पारी में विकेट आसान हो गया'

मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे रह गए। मुझे लगा कि पहली पारी में विकेट थोड़ा कठिन था, लेकिन ओस के कारण दूसरी पारी में यह आसान हो गया। उन्‍होंने कहा कि इरादा वही था, लेकिन विकेट दोतरफ़ा था। हमें नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे। 

बल्‍लेबाजों को ठहराया दोषी

अक्षर ने इस हार के लिए अपने बल्‍लेबाजों पर भी ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि हम लगातार विकेट खोते रहे। अगर बल्लेबाज़ बीच में कुछ समय बिताते तो वह तेज़ी से रन बना सकते थे। मुझे लगता है कि हम 10-15 रन अतिरिक्त बना सकते थे। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने फील्‍डर्स को भी दोषी ठहराया। उन्‍होंने कहा कि हमने कुछ कैच छोड़े, हमें उन कैच को पकड़ने की जरूरत है।

केएल राहुल की तारीफ की

इस मैच में दिल्‍ली के लिए सबसे ज्‍यादा 41 रन की पारी खेलने वाले केएल राहुल की अक्षर ने खास तौर पर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि आज रात केएल राहुल ने बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की। इसी वजह से मैं उन्हें नंबर 4 पर चाहता था। मैदान का एक किनारा छोटा भी था, इसलिए हमने उन्हें इस नंबर पर भेजा।

Published on:
28 Apr 2025 09:19 am
Also Read
View All
भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़े रोहित-विराट और युवराज सिंह के रिकॉर्ड

IND vs USA: मैं कितना प्रेशर महसूस कर रहा था… यूएसए को हराने के बाद इन खिलाड़ियों पर बरसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार

T20 World Cup 2026: ‘सूर्यकुमार यादव कोई लप्पाबाज खिलाड़ी नहीं है…’, विस्फोटक पारी देख फैंस हुए गदगद, इंटरनेट पर करने लगा ‘सूर्या भाऊ’ ट्रेंड

अगली खबर