क्रिकेट

DC vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ कमाल, 17 साल बाद Mitchell Starc ने दिल्ली के नाम कराया दिलचस्प रिकॉर्ड

DC vs SRH, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 साल बाद दिलचस्प कारनामा Mitchell Starc ने किया, जिन्होंने मुकाबले में 3.4 ओवर में 35 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज और पहले विदेशी खिलाड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2025, 9:20 PM IST
Feature image

Mitchell Starc: आईपीएल 2025 का 10वां मैच विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेला गया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.4 ओवर में 163 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा ने 41 गेंद में 5 चौके और 6 छक्के संग शानदार 74 रन की पारी खेली। वहीं, जवाब में फॉफ डू प्लेसिस के तेजतर्रार अर्द्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 166/3 का स्कोर बना आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। यह लीग में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत है। फॉफ डू प्लेसिस ने इस मैच में 27 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के संग फिफ्टी लगाई। हालाकि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 साल बाद दिलचस्प कारनामा मिचेल स्टार्क ने किया, जिन्होंने मुकाबले में 3.4 ओवर में 35 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए।

दरअसल, मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पहले यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2008 में अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था। उसके 17 वर्ष बीतने के बाद अब मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5 विकेट हॉल का कारनामा किया है। अमित मिश्रा स्पिनर थे, जबकि मिचेल स्टार्क तेज गेंदबाज, इस लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मिचेल स्टार्क शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग

5/17- अमित मिश्रा vs डेक्कन चार्जर्स (दिल्ली, 2008)
5/35 - मिचेल स्टार्क vs सनराइजर्स हैदराबाद (विशाखापट्टनम, 2025)
4/11 - अमित मिश्रा vs किंग्स इलेवन पंजाब (दिल्ली, 2016)
4/14 - कुलदीप यादव vs कोलकाता नाइट राइडर्स (वानखेड़े, 2022)
4/15 - रजत भाटिया vs डेक्कन चार्जर्स (डरबन, 2009)

Updated on:
30 Mar 2025, 9:20 PM IST
Published on: