24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, जानिए किन कारणों से बदली मुकाबले की डेट

KKR v LSG: सुरक्षा कारणों से 6 अप्रेल को केकेआर और एलएसजी के बीच होने वाले मुकाबले में बदलाव किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Mar 2025, 11:15 PM IST

IPL 2025

KKR v LSG rescheduled from April 6 to April 8: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच छह अप्रेल को होने वाले IPL 2025 मुकाबले में बदलाव किया गया है। अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 2 दिन बाद यानी 8 अप्रेल को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से त्योहारों के कारण शहर भर में कर्मियों की तैनाती के संबंध में किए गए अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों ने सिफारिश की है कि मैच को मंगलवार 8 अप्रेल 2025 को दोपहर 3:30 बजे स्थानांतरित कर दिया जाए। इस तरह अनुरोध को तदनुसार समायोजित किया गया है। शेष कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा यानी छह अप्रेल को केवल एक मैच होगा, जोकि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7ः30 बजे खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- CSK vs RCB, IPL 2025: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने किया कमाल, शिखर धवन का तोड़ा रिकॉर्ड

इसका मतलब यह है कि 8 अप्रेल को डबल हेडर होगा, जिसमें दोपहर को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के साथ की थी। हालाकि दोनों टीमों ने अपने दूसरे मुकाबले में विरोध टीमों को मात दी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया था, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं मान रहे मेंटर जहीर खान की यह बात, हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा