क्रिकेट

लिजेल ली को अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ गया भारी, WPL ने तगड़े जुर्माने के साथ सुनाई ये सजा

Lizelle Lee fined in WPL match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में मंगलवार रात वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एमआई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में डीसी ने […]

2 min read
Jan 21, 2026

Lizelle Lee fined in WPL match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में मंगलवार रात वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एमआई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में डीसी ने तीन विकेट के नुकसान पर छह गेंदें शेष रहते लक्ष्‍य को आसानी से हासिल करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन, मैच के दौरान दिल्‍ली की लिजेल ली पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी उनके खाते में जोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें

WPL 2026 Points Table: RCB ने लगातार 5वीं जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, जानें अन्‍य टीमों का हाल

दिल्‍ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर की घटना

यह घटना दिल्‍ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब अंपायरों के बीच लंबी बातचीत के बाद ली को अमनजोत कौर की गेंद पर स्टंप आउट दिया गया। लेग साइड की तरफ फेंकी गई गेंद पर ली फ्लिक करने की कोशिश में अपना बैलेंस खो बैठीं और विकेटकीपर राहिरा फिरदौस ने स्टंपिंग कर दी। स्टंप कैमरे समेत कई एंगल देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि जब बेल्स गिरीं, उस समय ली का बल्ला हवा में था।

फैसले के बाद भी लगातार किया विरोध

ली उस समय 28 गेंदों पर 46 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं। उनके चेहरे पर अर्धशतक से चूकने की निराशा साफ नजर आ रही थी। आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाते समय साफ तौर पर वह नाखुश दिखीं और फैसले के बाद भी लगातार विरोध करती रहीं।

लिजेल ने स्वीकार किया अपराध

लीग की मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

Published on:
21 Jan 2026 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर