क्रिकेट

Dean Jones बोले, Mahendra Singh Dhoni महान खिलाड़ी, वह जो चाहते हैं उन्हें करने देना चाहिए

Dean Jones ने कहा कि Covid-19 के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज Mahendra Singh Dhoni को मिला ब्रेक फायदेमंद साबित हो सकता है।

2 min read
Jones said break is good for Dhoni s return

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर डीन जोंस (Dean Jones) का मानना है कि टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अगर टीम इंडिया में वापसी करनी है तो उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण मिला ब्रेक इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

बढ़ती उम्र में वापसी करना किसी के लिए मुश्किल

डीन जोंस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि अब भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) के साथ हैं। धोनी अगर आईपीएल में अच्छा करते हैं तो वह टीम में आ सकते हैं, लेकिन नहीं कर सके अच्छा तो निश्चित रूप से उनके लिए दरवाजे निश्चित बंद हो जाएंगे। जोंस ने हालांकि साथ में यह भी कहा कि धोनी के लिए कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण मिला ब्रेक अच्छा हो सकता है। उन्हें अगर वापसी करनी है तो वह इस ब्रेक का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। जोंस ने कहा कि विश्वास कीजिए जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है। वापसी करना आपके लिए मुश्किल होता जाता है।

2019 विश्व कप से बाहर हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा था। इस साल मार्च में वह आईपीएल के जरिये वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल (IPL) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था। अब 26 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इसी टूर्नामेंट के जरिये वापसी करने की उम्मीद है। टीम के कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि धोनी की टीम इंडिया में वापसी उनके आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

जोंस बोले, धोनी हैं महान

जोंस ने कहा कि माही निश्चित तौर पर सुपरस्टार हैं। वह महान खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही जोंस ने कहा कि उन्हें लगता है कि महान खिलाड़ियों को वह करने देना चाहिए, जो वह चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय महेंद्र सिंह की जगह लेने के लिए टीम में केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत हैं, लेकिन भारत की इस समय की सबसे बड़ी समस्या फिनिशर की है। आपके पास फिनिशर कौन है? हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), हां, लेकिन संतुलन देखिए कौन है, कौन नहीं है।

Updated on:
25 Jul 2020 02:11 am
Published on:
25 Jul 2020 01:57 am
Also Read
View All