मोहम्मद आमिर ने कहा कि उनके लिए खेलना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि शीर्ष स्तर पर बने रहना मुश्किल है। यह बड़ी चुनौती है। अगर वह तीन मैच में से बस एक में ही अच्छा करें तो सही नहीं होगा। अगर ऊपरवाले ने उन्हें अच्छा गेंदबाज बनाया है तो इसे बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। किसी ऐसे गेंदबजा जैसा नहीं, जो 130 की रफ्तार से गेंदबाजी कर खुश रहता है। वह जानते हैं कि 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, पर नहीं कर पा रहे तो उन्हें इसका रास्ता निकालना ही होगा।