नई दिल्ली : विश्व क्रिकेट की बात हो तो एक ही समय में खेलने वाले ये तीन प्रतिद्वंद्वी क्रिकेटर भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) की चर्चा के बिना क्रिकेट की बात नहीं हो सकती। ये तीनों दिग्गज न सिर्फ अपने फन में माहिर थे, बल्कि क्रिकेट के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन तीनों को एक साथ देखना अपने आप में बड़ी बात है और प्रशंसकों के लिए यह मौका उपलब्ध करवाया है शेन वॉर्न ने। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लारा तथा तेंदुलकर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।