बकनर ने कहा कि उन्होंने 2008 में सिडनी टेस्ट में दो गलितयां की थी। पहली गलती तब हुई थी, जब भारतीय गेंदबाज अच्छा कर रहे थे। उन्होंने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को आउट होने के बाद भी खेलने दिया। दूसरी गलती मैच के पांचवें दिन की, जिस कारण शायद भारत को मैच गंवाना पड़ा। बकनर ने कहा, पांच दिन में वो दो गलतियां। फिर अपने आप से सवाल पूछने वाले अंदाज में कहा कि क्या वह पहले पहले अंपायर थे, जिसने एक ही टेस्ट मैच में दो गलतियां कीं? बकनर ने कहा कि वे दोनों गलतियां उन्हें परेशानी करती हैं।