
Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तन के खिलाफ जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में आगाज किया। रविवार को बर्मिंघम में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 64 रन से रौंद दिया। दीप्ति शर्मा पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पलेही बन गईं और उन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट चटका दिया। इस घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 171 रन के लक्ष्य के जवाब में 106 रन पर ही ढेर कर दिया। दीप्ति वर्ल्डकप में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने वाली भारतीय गेंदबाज बन गईं।
दीप्ति की ऐतिहासिक गेंदबाजी और जीत में अहम योगदान के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देते हुए 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति भारत की तीसरी ऐसी भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं जिन्होंने टी20 विश्व कप में 5 विकेट लिए हैं।
दीप्ति से पहले रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) और प्रियंका रॉय (Priyanka Roy) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। रेणुका ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि प्रियंका रॉय ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ ही 16 रन देकर 5 विकेट लिए थे। दीप्ति का स्पेल इन दोनों से ज्यादा किफायती रहा।
दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए, तो टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे बेस्ट स्पेल है। इसके अलावा वह वूमेंट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज भी बन गईं। उन्होंने इसी मुकाबले में अपना 350 इंटरनेशनल विकेट भी पूरा किया।
वह भारत मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए Muneeba Ali एकमात्र सफल बल्लेबाज रहीं। मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।
भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा के अलावा श्री चरणी (Shree Charani) ने भी घातक गेंदबाजी की। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को 1 विकेट मिला। टीम इंडिया अब अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स का सामना करेगी, जिसे अपने पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ये मुकाबला 17 जून को लीड्स में खेला जाएगा।