क्रिकेट

IPL 2018, DDvSRH: ऋषभ पंत की विस्फोटक पारी बेकार, हैदराबाद जीत के करीब

दिल्ली को अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करनी है तो हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 11:12 PM IST
DD vs SRH

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में मैच खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ऑवर में एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 75 रन और केन विलियमसन 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब हैदराबाद को 30 गेंद में 36 रनों की जरुत है जबकि उसके 9 विकेट शेष बचे हैं। इससे पहले दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ऑवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 56 गेंदों में 100 रन बनाएं। ऋषभ पंत ने मुश्किल दौर से उबारते हुए टीम को 187 के स्कोर तक पहुंचाया। जिसमें पंत ने 63 गेंदों में 128 रन की धूआंधार पारी खेली। दरअसल दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। इस सीजन में ऋषभ पंत शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अंतिम चार में जगह बनाने के लिए दिल्ली को जीत की दरकार

आपको बता दें कि यह मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए करो या मरो की तरह है। यदि दिल्ली को अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करनी है तो हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा। आपको बता दें कि दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरे हैं। उन्होंने शाहबाज नदीम, जेसन रॉय और हर्षल पटेल को अंतिम एकादश में खेलने का मौका दिया है। नमन ओझा, आवेश खान और डेनियल क्रिस्टियन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हैदराबाद की टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के चोटिल हो जाने के कारण श्रीवत्स गोस्वामी को इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिला रहा है।

टीमें इस प्रकार हैं
दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लैन मैक्सवेल, विजय शंकर, ल्याम प्लकंट, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम और ट्रैंट बाउल्ट।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।

Published on: